इराक़ के दियाला प्रान्त में दो कार बम धमाकों में कम से कम 42 हताहत और 85 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।
इराक़ी पुलिस ने बताया है कि एक धमाका प्रान्त की राजधानी बाक़ूबा में हुआ जो राजधानी बगदाद से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस धमाके में कम से कम 35 लोग मारे गये और 72 अन्य घायल हो गये। यह विस्फोट सोमवार की रात को हुआ। मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है जबकि कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 54 बतायी गयी है।
इराक़ी अधिकारियों ने बताया कि दूसरा विस्फोट दियाला के ही एक गांव कनआन में हुआ जिसमें कम से कम 7 लोग हताहत और 15 अन्य घायल हो गये। इराक़ में इस प्रकार के हमले आईएसआईएल के आतंकवादी करते हैं।
17 जूलाई को दियाला प्रान्त में आईएसआईएल द्वारा किये गये एक बम विस्फोट में कम से कम 115 लोग मारे गये थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।